Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

बिहार: पश्चिमी चंपारण में करंट लगने से दो बच्चों की मौत, 12 से ज्यादा लोग घायल

बेतिया, 11 अक्टूबर (भाषा) बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में रविवार को एक धार्मिक जुलूस के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा लोहे का डंडा ‘हाई-वोल्टेज’ बिजली की तार के संपर्क में आ गया, जिससे करंट लगने से दो बच्चों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के खतौरी और जुला छपरा गांवों के बीच हुई।

मृतकों की पहचान नीरज कुमार और सर्वेश कुमार के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब आठ साल थी।

रामनगर के थाना प्रभारी (एसएचओ) महेंद्र कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''नवरात्र कलश यात्रा' के दौरान एक लड़का ट्रैक्टर-ट्रॉली के ऊपर लोहे का ध्वजदंड लेकर जा रहा था, झंडे का डंडा ‘हाई-वोल्टेज’ बिजली की तार से टकरा गया। इससे लोहे के पूरे ढांचे में बिजली का करंट फैल गया। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई और उसमें सवार एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।'

उन्होंने बताया कि यह जुलूस भैरोगंज थाना क्षेत्र से शुरू हुआ था और खतौरी की ओर जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि घायल जिले के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

भाषा सुमित रंजन

रंजन