Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

हरदोई में पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखने के बाद पति ने कुल्हाड़ी से हत्या की

हरदोई (उप्र), 11 अक्टूबर (भाषा) हरदोई जिले के कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को घर पर दूसरे युवक के साथ देखने के बाद कथित तौर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी लल्ला ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। लल्ला अपनी पत्नी दुर्गा (27) और पांच साल के बेटे लकी के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र में शारदा नहर के पास रहता था और वहीं आटा चक्की चलाता था।

ग्रामीणों के मुताबिक, लल्ला रविवार सुबह शौच के लिए बाहर गया था। लौटने पर उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी को उसी गांव के एक युवक के साथ देखा, जो शारदा नहर पुल के पास दुकान चलाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि लल्ला के पहुंचने पर वह युवक मौके से भाग गया, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच बहस हुई। लल्ला ने कथित तौर पर दुर्गा के साथ मारपीट की और फिर गर्दन पर कई बार कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद, लल्ला ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य इकट्ठा किए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुबोध गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस युवक की भूमिका और घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

भाषा सं आनन्द शफीक

शफीक