Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

सिंधिया 12 अक्टूबर से मिजोरम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

आइजोल, 11 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार से मिजोरम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 10 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सिंधिया अपनी यात्रा के दौरान 'पूर्वोत्तर बैंकर सम्मेलन' में भी शिरकत करेंगे।

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय का प्रभार संभालने के बाद सिंधिया का मिजोरम का यह दूसरा दौरा होगा।

अधिकारियों के अनुसार, वह सोमवार को आइजोल पहुंचेंगे और राज्य की राजधानी के पश्चिमी बाहरी इलाके तुइवामित जाएंगे। वहां वह मुख्यमंत्री लालदुहोमा के साथ मिलकर कई पूरी हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और नयी योजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद सिंधिया मिजोरम विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे, जहां वह विद्यार्थियों और मंत्रालय के 'अष्टलक्ष्मी दर्शन' कार्यक्रम के प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री 13 अक्टूबर को बैंकर सम्मेलन में भाग लेने के बाद नयी दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

भाषा

सुमित अविनाश

अविनाश