गुवाहाटी, 11 अक्टूबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को राज्य सरकार के चार विभागों में भर्ती के लिए 439 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके साथ ही उनके दो कार्यकाल में सरकारी नौकरियां पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर एक लाख 65 हजार 749 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि इन नियुक्तियों से पारदर्शी और योग्यता आधारित भर्ती प्रक्रिया के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता फिर से जाहिर हुई है।
उन्होंने बताया कि नये भर्ती किए गए 439 अभ्यर्थियों में से सबसे अधिक 184 को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में नियुक्त किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, सहकारिता विभाग में 175, जल संसाधन विभाग में 68 और श्रम कल्याण विभाग में 12 अभ्यर्थियों को नियुक्त किया गया है।
भाषा अमित अविनाश
अविनाश