Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:---

दि71 संपूर्ण लीड प्रदर्शन

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होने तक आंदोलन जारी रहेगा : कॉजपा

नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया। इस बीच, नयी दिल्ली में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुए और करीब 200 लोगों को हिरासत में लिया गया।

दि47 न्यायालय प्रदर्शन दूसरी लीड अवमानना

न्यायालय ने अवैध हिरासत पर रोक लगाने, इंटरनेट एवं मेट्रो सेवाओं में बाधा न आने देने का निर्देश दिया

नयी दिल्ली, दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन के बीच उच्चतम न्यायालय ने रविवार को निर्देश दिया कि शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने वाले लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न लिया जाए और उसने यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत को देखते हुए दिल्ली मेट्रो सामान्य रूप से संचालित हो और इंटरनेट सेवाओं में कोई बाधा न आए।

दि78 दिल्ली पुलिस लीड दीपके

पुलिस ने अभिजीत दीपके को दादी के निधन की सूचना देने का वीडियो जारी किया

नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने रविवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) संस्थापक अभिजीत दीपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी देते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने इस दावे का खंडन किया कि 10 अक्टूबर को हिरासत में रहने के दौरान दीपके को उनकी दादी के निधन की सूचना नहीं दी गई थी।

प्रादे148 महाराष्ट्र प्रदर्शन दीपके बॉण्ड

दोबारा प्रदर्शन न करने का वादा करते हुए किसी बॉण्ड पर हस्ताक्षर नहीं किए: अभिजीत दीपके

नागपुर, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को कहा कि उन्होंने ऐसे किसी बॉण्ड पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, जिसमें यह कहा गया हो कि वह और कॉजपा के दूसरे नेता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर दोबारा प्रदर्शन नहीं करेंगे।

प्रादे138 तमिलनाडु मोदी लीड संबोधन

तमिलनाडु की प्रगति, विकास के लिए मुख्यमंत्री विजय के साथ काम करना मेरा ‘मंत्र’ : प्रधानमंत्री मोदी

चेन्नई, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उन्होंने विकास को अपना ‘मंत्र’ माना है और तमिलनाडु के लोगों की सेवा करने तथा मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ मिलकर राज्य की प्रगति सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अर्थ28 मस्क अंबानी सैटकॉम कीमत

भारत में महंगा होने पर स्टारलिंक कोई नहीं खरीदेगा, कीमतें किफायती रखनी होंगी: मस्क

नयी दिल्ली, तकनीकी क्षेत्र के दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क ने कहा कि भारत में स्टारलिंक की सेवाएं किफायती रखनी होंगी क्योंकि बहुत अधिक महंगा होने पर इसे कोई नहीं खरीदेगा। इसके साथ ही उन्होंने तर्क दिया कि प्रतिस्पर्धा से उपभोक्ताओं को अधिक विकल्प मिलेंगे।

अर्थ31 आरबीआई नकदी रिपोर्ट

आरबीआई के कदमों से रुपये पर दबाव घटने, बैंकिंग प्रणाली से अतिरिक्त नकदी निकलने की उम्मीद

मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से रुपये में उतार-चढ़ाव पर अंकुश लगाने के लिए उठाए गए कदमों से निकट अवधि में रुपये की गिरावट का दबाव कम हो सकता है और बैंकिंग प्रणाली से अतिरिक्त नकदी निकालने में मदद मिल सकती है। विभिन्न शोध रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

वि29 जिबूती लीड नौका दुर्घटना

जिबूती तट के पास प्रवासियों से भरी नौका पलटी, कम से कम 139 लोगों की मौत

जिनेवा, पूर्वी अफ्रीकी देश जिबूती के तट के पास 305 प्रवासियों को ले जा रही एक नौका के पलटने से बच्चों सहित कम से कम 139 लोगों की मौत हो गई। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने रविवार को यह जानकारी दी।

वि23 सऊदी हवाई अड्डा लीड हमला

हूती मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत के बाद सऊदी अरब ने हवाई अड्डे को बंद रखने की अवधि बढ़ाई

काहिरा, हूती विद्रोहियों द्वारा पूरे सऊदी अरब में हवाई हमले करने की धमकी दिए जाने के बीच देश ने रविवार को अपने मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद रखने की अवधि बढ़ा दी। इससे एक दिन पहले हुए मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।

प्रादे84 नेपाल लीड बाढ़

नेपाल के गोरखा जिले में बाढ़ से कई मकान बहे, 10 लोग लापता

काठमांडू, नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ से कई मकान और पुल बह गए तथा दो जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

खेल15 खेल मंधाना लीड यूनिसेफ

मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया

नयी दिल्ली, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना को यूनिसेफ इंडिया ने अपने ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ के रूप में नामित किया है।

खेल17 खेल निशानेबाजी लीड भारत

उदयवीर ने आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल का स्वर्ण पदक जीता

काहिरा, भारत के उदयवीर सिद्धू ने रविवार को यहां आईएसएसएफ राइफल/पिस्टल विश्व कप की पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

भाषा

रवि कांत रवि कांत दिलीप

दिलीप