Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

उप्र: योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र पर गोरक्षपीठ में कलश स्थापना की

गोरखपुर, 11 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में कलश स्थापना की।

मंदिर के पुजारियों के अनुसार, गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया और मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की।

इससे पहले मंदिर परिसर से मुख्य पुजारी योगी कमलनाथ के नेतृत्व में पारंपरिक कलश यात्रा निकाली गई।

संतों और साधुओं की यात्रा घंटी, तुरही और शंख की ध्वनि तथा देवी के जयकारों के बीच भीम सरोवर पहुंचा।

कलश में जल भरने और सरोवर की परिक्रमा करने के बाद यात्रा शक्तिपीठ लौटी। मुख्यमंत्री ने त्रिशूल, गौरी और गणेश की पूजा भी की।

इस अवसर पर मंदिर के दुर्गा मंदिर में देवी भागवत और दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू हुआ।

पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुई।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र