Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

मुंबई के सायन अस्पताल में डॉक्टर ने की खुदकुशी, एनेस्थीसिया की ‘ओवरडोज’ का संदेह

मुंबई, 11 अक्टूबर (भाषा) मुंबई के सायन स्थित लोकमान्य तिलक महानगरपालिका सामान्य अस्पताल के प्रथम वर्ष के स्नातकोत्तर (पीजी) छात्र ने हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) द्वारा संचालित इस अस्पताल के सर्जरी विभाग में एमएस (मास्टर ऑफ सर्जरी) प्रथम वर्ष के छात्र डॉ. शिवचरण अप्पा पाटिल की शनिवार शाम एनेस्थीसिया (बेहोशी) की अत्यधिक खुराक (ओवरडोज) लेने से मौत हो गई।

सायन थाने के अधिकारी ने कहा, ‘‘यह घटना शनिवार शाम उस समय सामने आई जब हॉस्टल के कमरे का दरवाजा काफी देर तक बंद रहा। दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।’’

भाषा सुमित नेत्रपाल

नेत्रपाल