Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

कॉजपा प्रदर्शनकारियों के लिए कानूनी मदद से लेकर प्राथमिक चिकित्सा तक; सोशल मीडिया नेटवर्क बनाए गए

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के दौरान दो दिन में दिल्ली में हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद, स्वयंसेवियों, चिकित्सकों, वकीलों और सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ का एक नेटवर्क मदद के लिए आगे आया है तथा वह प्रदर्शनकारियों को मेडिकल मदद से लेकर कानूनी सहायता तक सब कुछ मुहैया करा रहा है।

हिरासत में लिए गए लोगों एवं उनके परिजनों को व्यक्तियों और संगठित स्वयंसेवी समूहों, दोनों की ओर से मदद दी जा रही है। ये समूह उन्हें जरूरी संसाधनों से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया पर की जा रही अपील को आगे बढ़ा रहे हैं।

कॉजपा के एक स्वयंसेवी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि शनिवार के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की मदद करने वाले स्वयंसेवियों की बैठक के बाद, अब 130 से ज़्यादा लोग विरोध-प्रदर्शन को समर्थन देने की पहल पर काम कर रहे हैं।

अलग-अलग समर्थन समूह को एक साथ लाने की योजनाओं के बारे में बताते हुए एक वीडियो में स्वयंसेवी ने कहा, ‘‘अब हमारे साथ इस पहल पर काम करने वाले 130 से ज़्यादा लोग हैं। इसलिए मुझे लगा कि अब इसे एक ठोस रूप देने का समय आ गया है।’’

इस पहल में ‘‘डिटेनी घर वापसी योजना’’ शामिल है, जिसका मकसद हिरासत से रिहा होने के बाद घर लौटने वाले लोगों के लिए परिवहन और जरूरी सामान का इंतज़ाम करना है। साथ ही, इसमें ‘‘त्वरित प्रतिक्रिया प्राथमिक चिकित्सा नेटवर्क’’ भी शामिल है, जो घायल प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए चिकित्सकों और स्वयंसेवियों को एक साथ लाता है।

स्वयंसेवी के अनुसार, ‘पॉज’ (पीपल आर अंडर सिस्टमेटिक एग्जाउशन) नाम की एक और पहल शुरू की गई है। इसका मकसद उन लोगों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी थेरेपिस्ट से जोड़ना है जो सदमे और थकान से गुजर रहे हैं।

हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों और उनके परिवारों को वकीलों से जोड़ने के लिए एक कानूनी सहायता नेटवर्क भी बनाया जा रहा है।

स्वयंसेवी ने कहा, ‘‘वकीलों, हमें आपकी जरूरत है’’, और इस पहल से जुड़ने के लिए और ज़्यादा कानूनी पेशेवरों से अपील की।

यह समूह उन लोगों को भी एक साथ लाने का काम कर रहा है जिन्होंने अलग-अलग ऐसे ही प्रयास शुरू किए हैं। मदद के काम में तालमेल बिठाने की खातिर हर पहल के लिए एक सेंट्रल कमांड और संपर्क के लिए तय लोगों की व्यवस्था करने की योजना बनाई जा रही है।

संगठित प्रयासों के अलावा, सोशल मीडिया के व्यक्तिगत उपयोगकर्ता भी मदद कर रहे हैं। एक उपयोगकर्ता ने, जिन्होंने खुद को डॉक्टर बताया, कहा कि वे घायल प्रदर्शनकारियों की मदद करना चाहते हैं और गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास उपलब्ध रहेंगे।

स्वयंसेवियों और कानूनी पेशेवरों समेत कई लोगों ने प्रदर्शनकारियों और उनके परिवारों को उपलब्ध कराने के लिए अपना संपर्क नंबर दिया है, जबकि सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम मदद के लिए तालमेल का केंद्र बन गया है।

ये कोशिशें ऐसे समय में हो रही हैं जब प्रदर्शनकारी और उनके समर्थक राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती का सामना कर रहे हैं। शनिवार को दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोक दिया, जहां प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी गई थी।

भाषा सुभाष अविनाश

अविनाश