Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

बिहार के पूर्वी चंपारण में पुलिया ढहने से 13 वर्षीय लड़के की मौत, सात घायल

मोतिहारी (बिहार), 11 अक्टूबर (भाषा) बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में रविवार को एक पुलिया ढहने से 13-वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और थाना प्रभारी समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी गोपाल कुमार ने पत्रकारों को बताया कि सुबह शिकारगंज थाना क्षेत्र के भगवतपुर भलुआहिया गांव में कछुआ नदी पर बनी पुलिया का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में छोटू कुमार की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

बाद में, जब थाना प्रभारी क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे, तो उसका एक और हिस्सा ढह गया। इस घटना में थाना प्रभारी, गांव के मुखिया और पंचायत समिति के एक सदस्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि तीनों को ढाका रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। उन्होंने बताया कि लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश