नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली सरकार अपनी ‘दुर्गा’ (महिलाओं और तृतीय लिंगियों के लिए चालन, उत्थान और रोजगार) ई-ऑटो योजना' के तहत महिलाओं और तृतीय लिंगियों को 1,300 गुलाबी इलेक्ट्रिक ऑटो आवंटित करेगी। यह जानकारी परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने रविवार को दी।
पहले चरण में 1,300 गुलाबी इलेक्ट्रिक ऑटो आवंटित किए जाएंगे, जिनमें से 1,170 महिलाओं के लिए और 130 ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए आरक्षित होंगे।
सिंह ने कहा, ‘‘इसका उद्देश्य केवल इलेक्ट्रिक वाहनों के आवंटन तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को खुद का काम शुरू करने का मौका देना है, ताकि वे अपनी कमाई का साधन बना सकें, यातायात के क्षेत्र में सक्रिय रूप से सहभागी हो सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।’’
पहले चरण के तहत, निर्धारित कोटे और पात्रता शर्तों के अनुसार प्रत्येक राजस्व जिले में महिलाओं के लिए अधिकतम 90 इलेक्ट्रिक ऑटो और ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए 10 तक इलेक्ट्रिक ऑटो आवंटित किए जाएंगे।
भाषा सुमित नेत्रपाल
नेत्रपाल