Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

राजस्थान: जयपुर में मकान की छत पर लगे मोबाइल टावर में लगी आग

जयपुर, 11 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के जयपुर में रविवार दोपहर अजमेर रोड पर पुरानी चुंगी के पास एक मकान की छत पर लगे मोबाइल टावर में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग शाहिद खान के मकान की छत पर लगे मोबाइल टावर में लगी थी, जिसे देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि आग से मोबाइल टावर की वायरिंग और उपकरणों को नुकसान पहुंचा है।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र