काहिरा, 11 अक्टूबर (एपी) यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने कहा कि रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल पर एक मिसाइल गिरी है। इससे कुछ समय पहले यहां एक मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी।
नए हमले के बारे में फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी। ऐसा प्रतीत होता है कि यह हमला उसी परिसर पर हुआ, जहां घरेलू उड़ानों के लिए टर्मिनल तीन और चार स्थित हैं।
ईरान युद्ध के इस नए मोर्चे पर तेजी से बढ़ते तनाव से अमेरिका की सैन्य भागीदारी बढ़ने का खतरा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब की सैन्य कार्रवाई में अमेरिका के शामिल होने पर विचार कर रहे हैं।
एपी आशीष सुरेश
सुरेश