Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

केरल ब्लास्टर्स ने इंटर काशी को 2-0 से हराया

पुणे, 11 अक्टूबर (भाषा) विबिन मोहनन और आंद्रे ग्रीन के गोल के दम पर केरल ब्लास्टर्स एफसी ने रविवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल में इंटर काशी को 2-0 से हराकर अपने अभियान का विजयी आगाज किया।

मोहनन ने 18वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि ग्रीन ने इंजरी टाइम के चौथे मिनट में दूसरा गोल दागकर केरल ब्लास्टर्स के लिए तीन अंक सुनिश्चित किये।

इंटर काशी की ओर से मनवीर सिंह ने भी गोल करने का मौका बनाया, लेकिन उनका शॉट क्रॉसबार के ऊपर से निकल गया।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर