Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

मोदी युवाओं को सही दिशा दे रहे हैं, कांग्रेस ऐसा करने में विफल रही : मुख्यमंत्री सैनी

पंचकुला, 11 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि देश का युवा प्रतिभाशाली है और राष्ट्र का नाम रोशन कर रहा है। साथ ही उन्होंने जोर दिया कि अगर कोई युवाओं को सही दिशा दे रहा है, तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।

अपने परिवार के साथ श्री माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पंचकुला में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, 'कांग्रेस युवाओं को सही दिशा नहीं दे सकती। मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि वे खुद पता लगाएं कि 2014 से पहले उनके समय में देश की क्या स्थिति थी।'

सैनी ने कहा, 'अगर कोई उन्हें सही दिशा दे सकता है या दे रहा है, तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।'

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के सांसदों के प्रदर्शन पर सैनी ने कहा, 'इंडिया गठबंधन के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। उनके पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है, इसलिए वे झूठ बोलकर और भ्रम फैलाकर लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं।'

पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर हमला बोलते हुए सैनी ने कहा, 'हमारे युवाओं को 2014 से पहले की स्थिति के बारे में नहीं पता है। उस समय लोगों को रसोई गैस के सिलेंडर के लिए तीन-तीन दिनों तक कतार में खड़े रहना पड़ता था।'

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में इन व्यवस्थागत कमियों को दूर किया है और देश को 'विकसित भारत' बनाने की दिशा में प्रगति को बढ़ावा दिया है।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश