बीजिंग, 11 अक्टूबर (एपी) ओलंपिक चैंपियन झेंग किनवेन ने रविवार को चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में फ्रेंच ओपन चैंपियन मीरा आंद्रीवा को 7-5, 6-4 से हराकर दो साल में अपना पहला खिताब जीता।
झेंग ने पहले मैच प्वाइंट पर ही आंद्रीवा के बैकहैंड की दिशा में ऐस लगाकर मुकाबला अपने नाम किया। इसके बाद वह भावुक होकर कोर्ट पर गिर पड़ीं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
कोहनी की चोट के कारण झेंग की रैंकिंग में भारी गिरावट आई थी। पिछले साल करियर की सर्वश्रेष्ठ चौथी रैंकिंग पर पहुंचने वाली चीन की यह खिलाड़ी अपने घरेलू टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश करते समय 54वें स्थान पर खिसक गई थीं।
हार के बावजूद आंद्रीवा की रैंकिंग में सुधार होगा और वह करियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग पर पहुंचने वाली हैं।
एपी सुधीर आनन्द
आनन्द