Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

छत्तीसगढ़ वन्यजीव बोर्ड ने ‘ऑरेंज ओकलीफ’ को राजकीय तितली घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

रायपुर, 11 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड ने ‘ऑरेंज ओकलीफ’ को राजकीय तितली घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने 50 काले हिरणों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने और वन्यजीवों के उपचार के लिए नया केंद्र बनाने सहित संरक्षण से जुड़ी कई पहलों को भी मंजूरी दी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार को नवा रायपुर में हुई बैठक में स्थायी समिति ने 50 काले हिरणों को बार नवापारा वन्यजीव अभयारण्य से गोमर्डा वन्यजीव अभयारण्य में स्थानांतरित करने की मंजूरी दी। इसके अलावा, मानव-वन्यजीव संघर्ष में घायल होने वाले जानवरों के उपचार के लिए अंबिकापुर के संजय पार्क में आधुनिक बचाव केंद्र बनाने को भी स्वीकृति दी गई।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, वन विभाग द्वारा संचालित इस केंद्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष और दुर्घटनाओं में घायल वन्यजीवों को तत्काल बचाने, प्राथमिक उपचार देने और कम समय तक उनकी देखभाल करने की सुविधा होगी।

बोर्ड ने कहा कि आवश्यक समीक्षा पूरी होने के बाद लोगों की भागीदारी से चुनी गई 'ऑरेंज ओकलीफ' को छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली घोषित करने के प्रस्ताव पर आगे बढ़ने की मंजूरी भी दे दी गई है।

कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार वन्यजीवों के संरक्षण के साथ-साथ वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए सुविधाएं बेहतर बनाने को प्रतिबद्ध है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप