Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

पश्चिम बंगाल में वामपंथी छात्र संगठन ने एबीवीपी समर्थकों पर रैली पर हमला करने का आरोप लगाया

कोलकाता, 11 अक्टूबर (भाषा) वामपंथी छात्र संगठन एआईडीएसओ ने रविवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के बाजकुल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के समर्थकों ने उसकी रैली और सम्मेलन पर हमला किया।

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) ने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा की मांग को लेकर आयोजित रैली के दौरान उसके कई सदस्यों के साथ मारपीट की गई, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

संगठन ने आरोप लगाया कि इसके बाद एबीवीपी समर्थक सम्मेलन स्थल पर पहुंचे और वहां तोड़फोड़ की।

एआईडीएसओ ने बताया कि इस घटना में उसके राज्य इकाई के कोषाध्यक्ष सुरजीत दास और सचिवालय सदस्य पिंटू दास गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, एबीवीपी के एक पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में भड़काऊ टिप्पणियां की गई थीं, जिसके लिए एआईडीएसओ जिम्मेदार है।

भाषा शफीक रंजन

रंजन