Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

मप्र: भोपाल सीजीएसटी अधिकारी दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

भोपाल, 11 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) और केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय के एक अधीक्षक को दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

सीबीआई के एक बयान के अनुसार, निवारक शाखा (मुख्यालय) में तैनात अधीक्षक राजेश कुमार के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया था।

बयान में बताया गया कि कुमार पर भोपाल की एक कंपनी के मालिक से हर महीने दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

बयान के मुताबिक, सीबीआई ने जाल बिछाकर कुमार को दो लाख रुपये की कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

सीबीआई के मुताबिक, आरोपी ने शिकायतकर्ता के कबाड़ कारोबार में बाधा नहीं डालने और कबाड़ सामग्री ले जाने वाले वाहनों को नहीं रोकने के बदले रिश्वत मांगी थी।

एजेंसी ने बताया कि आरोपी के भोपाल और कानपुर स्थित आवासों पर छापेमारी की गयी, जिसमें 72.50 लाख रुपये नकद और अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए।

सीबीआई ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा ब्रजेन्द्र जितेंद्र

जितेंद्र