हैदराबाद, 10 अक्टूबर (भाषा) पृथ्वीराज योद्धाज ने पहले सेट में मिली हार से उबरते हुए अगले तीन सेट जीतकर आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल) में माइटी मराठाज पर 6-2 से शानदार जीत दर्ज की।
योद्धाज ने पहला सेट हारने के बाद धैर्य का अच्छा परिचय दिया और अगले तीन सेट 76-75, 79-77 और 76-74 से जीते।
योद्धाज की टीम में गाथा आनंदराव खडके, एंड्रिया बेसेरा, मटियास ग्रांडे और अभिषेक वर्मा शामिल थे, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी अनुभव हासिल है।
कंपाउंड तीरंदाजी में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बेसेरा और रिकर्व तीरंदाजी में तीसरे नंबर के खिलाड़ी ग्रांडे ने भारत के अग्रणी तीरंदाजों के साथ मिलकर चुनौती का नेतृत्व किया और अपनी टीम को यादगार जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एपीएल भारत की पहली फ्रेंचाइजी आधारित पेशेवर तीरंदाजी लीग है।
भाषा
पंत
पंत