Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

कॉजपा के तीन नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बीच अजिंक्य शिंदे करेंगे प्रदर्शन का नेतृत्व: दीपके

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि जब तक वह और संगठन के दो अन्य नेता हिरासत में हैं, तब तक संगठन के प्रभारी अजिंक्य शिंदे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

दीपके ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने गिरफ्तारी की आशंका के कारण पहले ही शुक्रवार रात को एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था।

उन्होंने समर्थकों से कहा कि यदि वे यह वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि उन्हें, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया गया है। ऐसी स्थिति में वे शिंदे के नेतृत्व में प्रदर्शन में शामिल हों।

संगठन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में विमान के उतरने के कुछ ही देर बाद उसके भीतर से दीपके, दास और रांका को हिरासत में ले लिया।

तीनों नेता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे।

भाषा सिम्मी देवेंद्र

देवेंद्र