नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शनकारियों को शनिवार को खदेड़ दिया और जब कार्यकर्ताओं ने फिर से एकत्र होकर सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
कॉजपा के नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही हिरासत में ले लिया गया।
प्रदर्शन पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे शुरू होना था, लेकिन पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने जंतर-मंतर पर पहुंचने के दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, जबकि कई अन्य को लौटा दिया। जंतर-मंतर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति की समीक्षा की और नयी दिल्ली के पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। इस क्षेत्र को 20 सेक्टर में बांटा गया है।
महिलाएं समेत कई प्रदर्शनकारियों ने जब अलग-अलग स्थानों पर फिर से जुटने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें पकड़कर बसों से ले गई।
इससे पहले, पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था और पूरे इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी थी।
सुरक्षा बलों ने इलाके में फ्लैग मार्च किया और लोगों से लागू आदेशों का पालन करने की अपील की।
भाषा खारी देवेंद्र
देवेंद्र