Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान वृंदा करात, एम. ए. बेबी हिरासत में लिए गए

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) पुलिस ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एम. ए. बेबी, पार्टी की वरिष्ठ नेता वृंदा करात और कई अन्य नेताओं को शनिवार को जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया।

करात ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जंतर-मंतर जाने से पहले पार्टी के नेता केरल भवन में थे।

करात के अनुसार, प्रदर्शन स्थल पर नेताओं ने ‘‘अमित शाह, देखो हम जंतर-मंतर आ गए’’ के नारे लगाए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बसों में बैठाया और सुभाष नगर पुलिस थाने ले गई।

भाषा सिम्मी देवेंद्र

देवेंद्र