Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

ब्रिक्स खेलों का उद्घाटन करेंगे मांडविया

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) खेल मंत्री मनसुख मांडविया सोमवार को अहमदाबाद में ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी खेल 2026 का उद्घाटन करेंगे।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देश अपने पारंपरिक और स्वदेशी खेलों तथा सांस्कृतिक प्रथाओं का प्रदर्शन करेंगे।

खेल मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘भारत सरकार का युवा मामले और खेल मंत्रालय गुजरात सरकार के सहयोग से 12 अक्टूबर 2026 को अहमदाबाद के वीर सावरकर खेल परिसर में ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी खेल 2026 का आयोजन करेगा।’’

मांडविया के अलावा इस समारोह में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे सहित अन्य लोग भी शामिल होंगे।

भारत इसमें मल्लखंभ, योगासन और कलारीपयट्टू जैसे पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन करेगा।

भारत के अलावा इसमें बेलारूस, बोलीविया, ब्राजील, चीन, इथियोपिया, ईरान, कजाकिस्तान, रूस, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात भी भाग लेंगे।

भाषा

पंत

पंत