Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

लोग शाई होप को कम करके आंकते हैं: रोस्टन चेज

रांची, 10 अक्टूबर (भाषा) वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोस्टन चेज़ का मानना ​​है कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उनके कप्तान शाई होप को कम करके आंका जाता है।

होप ने वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपनी पिछली चार पारियों में तीन शतक बनाकर आईपीएल की दिसंबर में होने वाली मिनी नीलामी के लिए अपना दावा मजबूत कर दिया है। उन्होंने रांची में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नाबाद 102 रन बनाए थे, जिससे वेस्टइंडीज 250 रन का लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा था।

चेज़ ने वेस्टइंडीज की जीत के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि लोग शाई होप को बहुत कम करके आंकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो पूरी तरह से अपना ध्यान अपने काम पर केंद्रित कर सकता है। मुझे लगता है कि यही उसकी खास खूबी है क्योंकि जब सब कुछ गलत होता दिख रहा होता है, तब भी वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है और टीम के लिए खेलता है। मुझे लगता है कि यही उसकी पहचान है।’’

चेज ने कहा, ‘‘वह महान खिलाड़ी है। लंबी अवधि के प्रारूप में भले ही उसका रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं है लेकिन जहां तक टी20 क्रिकेट की बात है तो मुझे लगता है कि लोग उसके आंकड़ों और रिकॉर्ड को कम करके आंकते हैं।’’

उन्होंने का ‘‘हर कोई जानता है कि वह 50 ओवर की क्रिकेट में कितना अच्छा प्रदर्शन करता है, लेकिन इसके बावजूद लोग कभी-कभी उसे उतना श्रेय नहीं देते जितना उसे मिलना चाहिए। वह एक पेशेवर क्रिकेटर है और जब भी वह अच्छा प्रदर्शन करता है तो मुझे अच्छा लगता है।’’

भाषा

पंत

पंत