Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

कॉजपा के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले केजरीवाल के आवास पर कड़ा पहरा

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर कड़ा पहरा लगा दिया है।

केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि वह और उनका परिवार इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने कथित ‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए युवाओं से इस आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया था।

‘आप’ की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रदर्शनकारी ‘‘अहिंसा’’ के रास्ते पर चलते हुए अपनी चिंताएं उठाना चाहते हैं, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती से डर का माहौल बनाया जा रहा है।

भारद्वाज ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘आप ताकत के बल पर ‘जेन-जी’ को खामोश नहीं रख सकते-ये हमारे युवा हैं; उनसे बात कीजिए, उनके साथ संवाद कीजिए। भाजपा सरकार डरपोक देश बनाना चाहती है। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं; हमारा विश्वास अहिंसा और भारत के संविधान में है।’’

सरकार ने प्रदर्शन के आह्वान पर मध्य दिल्ली में सुरक्षा का कड़ा कर दिया है। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने या उन्हें जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के लिए हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार रात नौ बजे से शनिवार शाम छह बजे तक 45 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं।

भाषा खारी देवेंद्र

देवेंद्र