Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

कॉजपा प्रदर्शन: मध्य दिल्ली में भारी यातायात जाम

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित प्रदर्शन को रोकने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच शनिवार को मध्य दिल्ली के कई इलाकों में यातायात जाम रहा।

प्रदर्शन स्थल की ओर जाने वाले कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच के कारण यातायात बाधित हुआ और वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई।

अवरोधक लगाए जाने और कड़ी निगरानी की वजह से मध्य दिल्ली के कई इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

भाषा तान्या खारी

खारी