Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

महाराष्ट्र : डोंबिवली में घरेलू विवाद के बाद 70 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, बेटा गिरफ्तार

ठाणे, 10 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली शहर में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बाद 70 वर्षीय पिता की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मानपाड़ा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे पिसावली इलाके में पीड़ित मुरली साहा और उनके 32 वर्षीय बेटे विनोद के बीच हिंसक झड़प हुई।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर धारदार हथियार से अपने पिता पर हमला किया, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचीं, आरोपी बेटे को हिरासत में लिया और वारदात में इस्तेमाल किया गया जब्त कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे के मकसद और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

भाषा तान्या जोहेब

जोहेब

जोहेब

जोहेब