नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने शनिवार को दावा किया कि पुलिस ने उसके विधि प्रकोष्ठ की प्रमुख रत्ना सिंह को तीन अन्य वकीलों के साथ हिरासत में ले लिया है।
संगठन ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें सिंह एक कार के अंदर बैठी दिख रही हैं, जिसे लगभग 25 पुलिसकर्मियों ने घेर रखा है।
एक बयान में कॉजपा ने दावा किया कि पुलिस इस कार्रवाई का कोई कारण बताए बिना चारों अधिवक्ताओं को हिरासत में लिये हुए है।
कार के अंदर से सिंह ने कहा कि पुलिस सुबह उनके घर आई थी।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने उनसे पूछा कि क्या उनके पास कोई आधिकारिक नोटिस है, लेकिन उनके पास कुछ नहीं था। उन्होंने केवल इतना कहा कि हमें आपको हिरासत में लेने के ऊपर से आदेश हैं।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उनसे बार-बार कार से बाहर निकलने के लिए कह रही थी और उन्हें उनके घर पर ही नजरबंद करना चाहती थी।
सिंह ने कहा, ‘‘एक तरह से मुझे सड़क पर ही अवैध रूप से हिरासत में ले लिया गया है।’’
भाषा खारी देवेंद्र
देवेंद्र