Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, 10 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।’’

समाजवादी पार्टी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की चौथी पुण्यतिथि पर सादर नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। नेताजी अमर रहें!’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने संदेश में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। जनहित के लिए उनका योगदान सदैव वंदनीय रहेगा।’’

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।’’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।’’

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। उनका 82 वर्ष की आयु में 10 अक्टूबर 2022 को निधन हो गया था।

भाषा आनन्द देवेंद्र खारी

खारी

खारी