Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

अमेठी में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत

अमेठी (उप्र), नौ अक्टूबर (भाषा) अमेठी जिले में बनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर गौरीगंज थाना इलाके में हुआ।

मृतकों की पहचान रोहित रावत (18) और अंकित रावत (22) के तौर पर हुई है। दोनों रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना इलाके के रहने वाले थे, जबकि तीसरा मृतक शुभम कुमार पासी (22) गौरीगंज क्षेत्र के बिशनदासपुर का निवासी था।

गौरीगंज थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई पूरी होने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं आनन्द शफीक

शफीक