Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

शंघाई मास्टर्स: हुरकाज के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुए नोवाक जोकोविच

शंघाई, नौ अक्टूबर (एपी) चौबीस बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नोवाक जोकोविच शुक्रवार को शंघाई मास्टर्स के दूसरे दौर में उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गए।

पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज ने उन्हें सीधे सेटों में हराया।

हुरकाज ने 39 वर्षीय जोकोविच को महज 87 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-3 से शिकस्त दी।

इस सप्ताह की शुरुआत में बीजिंग में चाइना ओपन का फाइनल जीतने के बाद जोकोविच को यह हार मिली है।

हुरकाज 2023 में शंघाई मास्टर्स चैंपियन थे।

एपी नमिता मोना

मोना