Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

कॉजपा का प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस वैध टिकट वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर नहीं रोकेगी

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वैध ट्रेन टिकट ले जाने वाले यात्रियों को दिल्ली के किसी भी रेलवे स्टेशन पर नहीं रोका जाएगा और पुलिस केवल कानून एवं व्यवस्था का उल्लंघन करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 10 से अधिक कंपनियां और महिला कर्मियों सहित 400 से अधिक राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कर्मियों को विभिन्न रेलवे स्टेशन पर तैनात किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी में मौजूदा स्थिति के बीच किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और यात्रियों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस कानून-व्यवस्था संबंधी संभावित मुद्दों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रख रही है।

भाषा नोमान नोमान दिलीप

दिलीप