चेन्नई, नौ अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार को तमिल मूल की दक्षिण अफ्रीकी विधिवेत्ता नवनेथम पिल्लई को 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने पर बधाई दी।
यह पुरस्कार शांति, मानवाधिकारों और अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने के लिए उनके जीवन भर किए गए कार्यों के सम्मान में दिया गया है।
विजय ने कहा, “मैं मानवाधिकारों, विश्व शांति और न्याय के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार आवाज उठाने वाली तथा दक्षिण अफ्रीका में रहने वाली तमिल मूल की नवनेथम पिल्लई को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुने जाने पर हार्दिक बधाई देता हूं।”
विजय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह दुनिया भर के तमिल लोगों के लिए अपार खुशी और गर्व की बात है। मानवाधिकारों, समानता, न्याय और विश्व शांति के उच्च आदर्शों के लिए अथक प्रयास करने वाली नवनेथम पिल्लई को एक बार फिर मेरी बधाई।”
भाषा रंजन नेत्रपाल
नेत्रपाल