Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

नितिन सिन्हा फेनेस्टा ओपन के फाइनल में

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) तीसरे वरीय नितिन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को यहां 31वीं फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में गत चैंपियन और शीर्ष वरीय मनीष सुरेशकुमार को हराकर उलटफेर करते हुए पुरुष एकल फाइनल में प्रवेश किया।

सिन्हा ने अपने नियमित युगल जोड़ीदार सुरेशकुमार को तीन घंटे तक चले मुकाबले में 6-7, 6-3, 6-1 से हराया। अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना छठे वरीय मान केशरवानी से होगा जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में गैरवरीय सूरज प्रबोध को 6-3, 7-5 से हराया।

बाद में सिन्हा और सुरेशकुमार ने रोहित गोबिनाथ और श्रीकर डोनी को 6-3, 6-2 से हराकर पुरुष युगल का खिताब जीत लिया।

महिला एकल में शीर्ष वरीय और दो बार की पूर्व चैंपियन वैदेही चौधरी का सामना फाइनल में दूसरी वरीय श्रुति अहलावत से होगा।

वैदेही ने सोनल पाटिल को 6-3, 6-1 से जबकि श्रुति ने सोहा सादिक को 6-0, 6-1 से शिकस्त दी।

लक्ष्मी अरुणकुमार और संहिता चमार्थी की जोड़ी ने महिला युगल का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने ऐश्वर्या जाधव और आकृति सोनकुसारे की जोड़ी को 5-7, 6-1, 10-5 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

भाषा नमिता मोना

मोना