Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

यूक्रेन में हुए रूसी हमलों में 3 लोगों की मौत

कीव, नौ अक्टूबर (एपी) पूरे यूक्रेन में रूसी हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम आठ घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यूक्रेन रूसी हमले का मुकाबला करने के लिए संघर्ष कर रहा है और पिछले तीन दिनों में 50 से अधिक लोग मारे गए हैं।

रूस और यूक्रेन दोनों एक दूसरे को लंबी दूरी के ड्रोन से निशाना बना रहे हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी हवाई सुरक्षा प्रणाली ने बृहस्पतिवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक 505 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया।

इस बीच यूक्रेनी हमले में रूस के पूर्वी बेलगोरोड क्षेत्र में शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेंलेंस्की ने आशंका जतायी है कि सर्दियां नजदीक आने के साथ ही रूस हमले बढ़ाएगा और युद्ध-ग्रस्त अर्थव्यवस्था को बचाए रखने वाले बुनियादी ढांचे को निशाना बनाएगा। यूक्रेनी नेता ने शुक्रवार को यूक्रेन की ऊर्जा और वायु रक्षा जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की।

जेलेंस्की ने ‘नाटो’ देशों से अतिरिक्त रक्षा सहायता की अपील भी की।

एपी अविनाश माधव

माधव