Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने जुबिन गर्ग की मौत मामले में आरोपी गायक अमृतप्रभा को जमानत दी

गुवाहाटी, नौ अक्टूबर (भाषा) गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले में आरोपी गायिका अमृत प्रभा महंत को जमानत दे दी। विशेष लोक अभियोजक जियाउल कमर ने यह जानकारी दी।

कमर ने संवाददाताओं को बताया कि न्यायमूर्ति प्रांजल दास ने महंत को 50,000 रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों को पेश करने की शर्त पर जमानत प्रदान की।

अदालत के आदेश के बाद कमर ने कहा, ‘‘माननीय न्यायाधीश ने आदेश का मुख्य अंश पढ़ा है। हालांकि, हमें अभी तक जमानत दिए जाने के आधारों की जानकारी नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि मामले में सुनवाई लंबी चली और अभियोजन पक्ष ने चार से पांच दिनों तक अपनी दलीलें पेश कीं।

कमर ने कहा कि सरकारी वकील होने के नाते वह इस आदेश को चुनौती नहीं दे सकते। हालांकि, वह इस संबंध में सरकार को पत्र लिखेंगे और आगे के कदमों के निर्देश का इंतजार करेंगे।

प्रसिद्ध गायक और गीतकार जुबिन गर्ग की पिछले साल 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप