Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

आनंद राठी वेल्थ का लाभ दूसरी तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 122 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) आनंद राठी वेल्थ का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2026-27 की सितंबर तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 122 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से राजस्व बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।

पूंजी प्रबंधन क्षेत्र की इस कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 99.8 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका परिचालन राजस्व 16 प्रतिशत बढ़कर 356.6 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 307 करोड़ रुपये था।

वित्तवर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़कर 238 करोड़ रुपये और राजस्व 17 प्रतिशत बढ़कर 693 करोड़ रुपये हो गया।

आनंद राठी वेल्थ की प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति 30 सितंबर, 2026 तक सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 1,08,377 करोड़ रुपये रही।

कंपनी के निदेशक मंडल ने प्रत्येक इक्विटी शेयर पर चार रुपये का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण