Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

न्यूयॉर्क में आईसीई अधिकारियों ने खतरा महसूस होने पर एक व्यक्ति को गोली मारी

वाशिंगटन, नौ अक्टूबर (एपी) संघीय आव्रजन अधिकारियों ने न्यूयॉर्क में डोमिनिकन गणराज्य के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने की कोशिश के दौरान उस पर गोली चला दी क्योंकि उन्हें लगा कि उनकी जान खतरे में है। आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मार्कोस चार्ल्स ने शुक्रवार को वाशिंगटन में अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्री मार्कवेन मुलिन और आव्रजन विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की।

इस सम्मेलन का उद्देश्य ‘प्रवासियों को संरक्षण देने वाले शहरों की नीतियों के खतरनाक परिणामों को उजागर करना’ था।

एपी संतोष नरेश

नरेश

संतोष

संतोष