Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

प्रो कुश्ती लीग का छठा सत्र नौ जनवरी से दिल्ली में

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) प्रो कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) का छठा सत्र अगले साल नौ से 26 जनवरी तक केडी सिंह जाधव कुश्ती एरेना में खेला जायेगा जिसमें 86 पहलवान भाग लेंगे ।

भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्वावधान में होने वाली लीग में छह फ्रेंचाइजी भाग लेंगी जिनमें पुरूष वर्ग के पांच और महिला वर्ग की चार ओलंपिक भारवर्ग स्पर्धायें होंगी ।

प्रतिभागी टीमों में टाइगर्स आफ मुंबई दंगल्स, हरियाणा थंडर्स, दिल्ली दंगल वारियर्स, महाराष्ट्र केसरी, पंजाब रॉयल्स और यूपी डोमिनेटर्स शामिल हैं ।

इसकी घोषणा शुक्रवार को यहां की गई जिसमें एशियाई खेल 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय पहलवानों को भी सम्मानित किया गया ।

सम्मान पाने वालों में पुरूषों के 65 किलो वर्ग में स्वर्ण जीतने वाले सुजीत कलकल, 57 किलोवर्ग में स्वर्ण जीतने वाले अमन सेहरावत, पदक विजेता अंतिम पंघाल, नीतेश सिवाच, दीपक पूनिया और सुनील कुमार शामिल थे ।

पीडब्ल्यूएल के चेयरमैन डी फारूकी ने कहा ,‘‘ हमारा लक्ष्य हर सत्र में लीग को अलग फ्रेंचाइजी शहर में ले जाना और विश्व स्तरीय कुश्ती को देश के दर्शकों के करीब लाना है ।’’

भाषा मोना नमिता

नमिता