Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

जंतर-मंतर के आसपास शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर के चार किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है।

यह फैसला सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर लागू होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाकी हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं अप्रभावित रहेंगी।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से निपटने के लिए अपनी तैयारियों के तहत नयी दिल्ली जिले को 20 क्षेत्रों में विभाजित किया है।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश