Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

दिल्ली पुलिस ने खुला पत्र जारी कर आपसी सम्मान बनाये पर रखने पर दिया जोर

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को नागरिकों के लिए एक खुला पत्र जारी कर आपसी सम्मान के महत्व पर जोर दिया और लोगों से कहा कि पुलिस कर्मियों के भी परिवार हैं।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर 'हर नागरिक के नाम एक खुला पत्र' शीर्षक से की गई एक पोस्ट में पुलिस ने कहा कि वर्दी, विचारों और मतभेदों से परे हर व्यक्ति पहले एक मनुष्य है।

इस पोस्ट में एक पोस्टकार्ड की तस्वीर है जिस पर हाथ से है, 'आपकी आवाज़ आपका हक है, और आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज़।'

इसमें कहा गया है कि 'वर्दी के पीछे भी एक मनुष्य है, जिसका अपना परिवार है, अपने लोग हैं।'

इस पोस्टकार्ड में कहा गया कि फर्क सिर्फ वर्दी का है, मनुष्यता का नहीं।

इस संदेश में पुलिस व्यवस्था के मानवीय पहलू और पुलिस कर्मियों तथा नागरिकों के बीच साझा मनुष्यता को रेखांकित करने की कोशिश की गई।

यह पोस्ट 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी और अन्य छात्र संगठनों द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शन से पहले की गयी है।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव