Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: कांग्रेस ने उम्मीदवार के प्रचार के लिए बनाई समिति

मुंबई, नौ अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने शुक्रवार को कहा कि उसने राज्य विधान परिषद के अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले चुनाव में पार्टी उम्मीदवार अदिति पोहारे के प्रचार के लिए अलग-अलग संगठनों के साथ तालमेल बिठाने के मकसद से तीन सदस्यों वाली एक समिति बनाई है।

तेईस अक्टूबर को होने वाले इस चुनाव में पोहारे का मुकाबला एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और शिवसेना (उबाठा) के उम्मीदवारों से है और यह मुकाबला त्रिकोणीय होगा।

कांग्रेस के एक बयान के मुताबिक, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री वसंत पुरके की अगुवाई वाली यह तीन-सदस्यीय समिति पोहारे के चुनाव प्रचार के लिए अमरावती डिवीज़न में अलग-अलग संगठनों के साथ बातचीत करेगी।

कांग्रेस ने पोहारे के लिए 56 सदस्यों वाली एक प्रचार समिति भी बनाई है।

महाराष्ट्र की 78 सदस्यों वाली विधान परिषद में पांच सीट — तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं।

भाषा वैभव दिलीप

दिलीप