Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

रायपुर करेगा भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज की मेजबानी, 16 अक्टूबर से होगी शुरुआत

रायपुर, नौ अक्टूबर (भाषा) भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीम के बीच 16 से 20 अक्टूबर तक होने वाली तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के सभी मुकाबले रायपुर में खेले जाएंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के निदेशक विजय शाह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और बताया कि मुकाबलों के टिकट की शुरुआती कीमत 250 रुपये रखी गई है।

सभी मुकाबले नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे और शाम सात बजे से शुरू होंगे।

ऑनलाइन टिकटों की बिक्री 12 अक्टूबर से शुरू होगी। एक बार में एक व्यक्ति अधिकतम छह टिकट खरीद सकेगा।

शाह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आयोजन स्थल पर भूजल के इस्तेमाल को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा जताई गई चिंताओं के बाद सीरीज की मेजबानी के लिए जरूरी मंजूरी प्राप्त कर ली गई है।

उन्होंने कहा कि स्टेडियम में ‘सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट’ लगाया गया है और परिसर में पानी की खपत पर नजर रखने के लिए ‘फ्लो मीटर’ भी लगाया गया है।

भारतीय टीम के 11 अक्टूबर को रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम है जबकि जिम्बाब्वे की टीम अगले दिन शहर पहुंचेगी।

प्रशंसक तीनों मैच के लिए 499 रुपये का सीरीज टिकट भी खरीद सकेंगे जबकि दो मैचों के टिकट की कीमत 350 रुपये रखी गई है।

भाषा नमिता मोना

मोना