Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

सितारों से सजी डीपी वर्ल्ड इंडिया चैम्पियनशिप की मेजबानी को तैयार दिल्ली गोल्फ क्लब

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) दिल्ली गोल्फ क्लब सितारों से सजी डीवी वर्ल्ड इंडिया चैम्पियनशिप की मेजबानी के लिये तैयार है और 15 से 18 अक्टूबर तक होने वाले 40 लाख डॉलर ईनामी राशि के इस टूर्नामेंट में गत चैम्पियन टॉमी फ्लीटवुड समेत कई नामचीन खिलाड़ी भाग लेंगे ।

भारतीय गोल्फ का गढ माने जाने वाले दिल्ली गोल्फ क्लब में लगातार दूसरे साल यह चैम्पियनशिप हो रही है ।

इसमें दो बार के मास्टर्स चैम्पियन रोरी मैकलरॉय, पूर्व यूएस ओपन विजेता जस्टिन रोस, पूर्व मास्टर्स चैम्पियन पैट्रिक रीड, 2026 ओपन चैम्पियन रायन फॉक्स और 2026 पीजीए चैम्पियनशिप विजेता आरोन राय भाग लेंगे ।

टूर्नामेंट के लगातार दूसरे साल भारत में होने से देश में गोल्फ की लोकप्रियता बढने की उम्मीद है । भारत को हाल ही में आइची नागोया एशियाई खेलों में प्रणवी उर्स ने महिला गोल्फ में पहला स्वर्ण दिलाया है ।

भाषा मोना नमिता

नमिता