Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

टेस्ला ने नोएडा में नया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ खोला

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) टेस्ला इंडिया ने नोएडा में अपना नया ‘टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर’ खोलने की शुक्रवार को घोषणा की। नए केंद्र की शुरुआत के साथ ही कंपनी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है।

कंपनी इससे पहले दिल्ली और गुरुग्राम में अपने केंद्र खोल चुकी है।

टेस्ला इंडिया ने बताया कि इस केंद्र के जरिये नोएडा और एनसीआर के अन्य इलाकों के ग्राहक टेस्ला की कारों का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे, उनकी ‘टेस्ट ड्राइव’ ले सकेंगे और स्थानीय स्तर पर वाहन बुक करने की सुविधा मिलेगी।

नए केंद्र के खुलने के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी के एनसीआर में बिक्री के तीन केंद्र हो गए हैं। ये केंद्र एयरोसिटी (दिल्ली), सोहना रोड (गुरुग्राम) और सेक्टर 98 (नोएडा) में स्थित हैं।

भाषा

यासिर रमण

रमण