Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

पूर्वी दिल्ली में चोरी के 43 मोबाइल फोन के साथ महिला गिरफ्तार

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आनंद विहार में 27 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर उसके आवास से चोरी के 43 मोबाइल फोन बरामद किये गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह बरामदगी बृहस्पतिवार को आनंद विहार थाने में दर्ज मोबाइल फोन चोरी के मामले की जांच के दौरान की गयी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि चोरी हुआ फोन महिला के पास है और उसके आवास पर चोरी के और भी उपकरण मिल सकते हैं।

अधिकारी ने कहा कि तलाशी में विभिन्न ब्रांडों और मॉडलों के 43 मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें वह फोन भी शामिल था जिसकी चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

उनके मुताबिक, पूछताछ के दौरान महिला ने आनंद विहार बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर अपने पति और अन्य साथियों के साथ चोरी में शामिल होने की जानकारी दी।

पुलिस संदिग्ध गिरोह की जांच कर अन्य आरोपियों का पता लगा रही है।

भाषा नोमान नोमान रंजन

रंजन