चेन्नई, नौ अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु की धारापुरम सीट पर सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की उम्मीदवार पी सत्यभामा ने जीत हासिल की है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।
सत्यभामा ने विपक्षी दल द्रमुक की एस सुगन्या को 9471 मतों के अंतर से हराया।
वहीं, निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा आंकड़ों के अनुसार, मदुरांतकम सीट पर टीवीके की मरगथम कुमारवेल आगे चल रही हैं। वह द्रमुक उम्मीदवार आई परांथमन से 20 हजार 40 मतों से आगे हैं।
भाषा दिलीप नरेश
नरेश