Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस: राघव और सौस्वर्य अंडर-15 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में

पंचकुला, नौ अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के राघव महाजन और पश्चिम बंगाल के सौस्वर्य बनर्जी ने शुक्रवार को यहां दूसरी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अंडर-15 बालक एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज की।

राघव ने दो गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए आंध्र प्रदेश के नडेला वेदांश को 3-2 से हराया।

वहीं सौस्वर्य ने दिल्ली के अर्णव जैन को 3-2 से शिकस्त दी।

पश्चिम बंगाल के राजदीप बिस्वास ने भी अपने राज्य के खिलाड़ी श्रीराज सिंह को 3-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

भाषा नमिता मोना

मोना