Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

हाजिर मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के बाद सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारसीड की कीमत 272 रुपये की तेजी के साथ 7,796 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के नवंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 272 रुपये या 3.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,796 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसमें 81,275 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने तथा उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति होने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश