Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

मजबूत हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में तेजी

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारगम की कीमत 276 रुपये की तेजी के साथ 16,150 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के नवंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 276 रुपये यानी 1.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,150 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 55,825 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश